
बिलासपुर,,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित CIMS (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे नशे में धुत लोगों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। एक घायल युवक को अस्पताल लाया गया था, जिसकी जांच के लिए ENT विभाग की महिला पीजी डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद थोड़ी देर इंतजार करने को कहा, लेकिन मरीज के साथ आए नशे में धुत लोग भड़क गए और डॉक्टर से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा, “अगर तुरंत इलाज नहीं किया तो चाकू घोंप देंगे।”
हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने सर्जरी उपकरण (आर्टरी फोर्सेप्स) उठाकर डॉक्टरों पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे अन्य डॉक्टरों को भी धमकाया गया और पूरे अस्पताल में बवाल करने की चेतावनी दी गई। डॉक्टरों ने किसी तरह उन्हें काबू कर CIMS अस्पताल चौकी की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जब डॉक्टरों ने वीडियो बनाकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की तो हमलावरों ने मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद डॉक्टरों में भारी आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सख्त सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है…….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
