
बिलासपुर,,,, बिरनपुर हिंसा मामले में सीबीआई की चार्जशीट ने बड़ा खुलासा किया है। थानेश्वर साहू ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना दो बच्चों के आपसी झगड़े से शुरू होकर दो परिवारों और फिर समुदायों के बीच टकराव में बदली, जिसे भाजपा ने जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि घटना को लेकर कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और राजनैतिक फायदे के लिए गढ़े गए थे….
सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि कांग्रेस सरकार द्वारा उस समय की गई कार्रवाई पूरी तरह से सही थी और जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, वे ही असली दोषी थे। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का मनगढ़ंत आरोप लगाकर प्रदेश में ध्रुवीकरण फैलाने की कोशिश की। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी चुनावी सभाओं में इस घटना को धार्मिक और जातीय रंग में पेश किया। मृतक युवक के पिता ईश्वर साहू को टिकट देकर भाजपा ने सहानुभूति बटोरने की कोशिश की, लेकिन सीबीआई चार्जशीट में अंजोर यादव को दोषी नहीं माना गया…
बाइट –थानेश्वर साहू
(पूर्व अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़)
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को एक साजिश के तहत इस्तेमाल किया और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अरुण साव ने मौके पर जाकर हालात को और भड़काया। कांग्रेस ने मांग की है कि अब जब सच्चाई सामने आ चुकी है, तो भाजपा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अरुण साव को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ सुनियोजित हमला बताया है और सीबीआई रिपोर्ट को भाजपा के “काला चेहरा” उजागर करने वाला करार दिया है…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
