
बिलासपुर,,, शहर में एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है! शहर के बीचो बीच स्थित इंदिरा सेतु मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी से लोगों की जान पर बन आई है!
महामाया चौक से इंदिरा सेतु की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल की रेलिंग को तोड़कर नई सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है! लेकिन निर्माण कार्य के बीच सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं!
जिससे हर दिन हादसे की आशंका बनी हुई है! पुल की शुरुआत में ही जहां नई सड़क बनाई जा रही है! वहां की रेलिंग तोड़ दी गई है! नतीजा यह है! कि अब लोग मजबूरन पुल के किनारे बने छोटे से डिवाइडर के ऊपर से पैदल आना-जाना कर रहे हैं! यह डिवाइडर बहुत संकरा है! और नीचे गहराई में नदी बह रही है! एक छोटी सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है!
राहगीरों का कहना है! कि प्रशासन को पहले सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी! लेकिन यहां तो काम चल रहा है! और लोग रोज खतरा मोल लेकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं! फुटपाथ की जगह टूट चुकी है! और अब लोग सड़क के किनारे या डिवाइडर पर चलने को विवश हैं!
सबसे चिंताजनक बात यह है! कि पुल की रेलिंग काटने के बाद जो लोहे के रॉड बचे हैं! वे नुकीले और खुले पड़े हैं! ये किसी भी समय किसी पैदल यात्री को घायल कर सकते हैं! बारिश या रात के समय इनमें गिरने या फिसलने का खतरा और भी बढ़ जाता है! स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बार-बार अपील की है! कि इन नुकीले रॉड्स को मोड़ा जाए या उन पर अस्थायी कवर लगाया जाए, ताकि कोई दुर्घटना न हो!
साथ ही मांग की गई है! कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा जाल या पर्दा लगाया जाए, जिससे लोग वहां से न गुजरें राहगीरों ने कहा कि यह लापरवाही किसी दिन जानलेवा साबित हो सकती है! अगर प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो किसी बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी से बचना मुश्किल होगा! अब जरूरत है! कि नगर निगम और निर्माण एजेंसी तत्काल कार्रवाई करें, पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करें और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें! क्योंकि विकास का काम तभी सार्थक है! जब लोगों की जान की सुरक्षा के साथ आगे बढ़े!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
