
बिलासपुर,,,, जिले में आरोपी अपराधियो में कानून और पुलिस का भय लगभग मृतप्राय जैसा हो गया है! नतीजतन आये दिन बदमाश चाकूबाजी की वारदात कर रहे! रविवार रात फिर सरकंडा थाना क्षेत्र में आरके पेट्रोल पंप के आगे कुर्मी छात्रावास गली में आधा दर्जन बदमाशो ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया! घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
वारदात रविवार रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है!
सरकंडा पुलिस के मुताबिक चाँटीडीह रामायण चौक निवासी मोनू दुबे पिता बबलू दुबे अपने साथी 24 वर्षीय अक्षत यादव पिता इतवारी राम यादव के साथ रविवार रात करीब 10.30 बजे किसी काम से सीपतरोड आया था! तभी 5 से 6 युवकों ने दोनो से गाली गलौच कर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है! कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले
मौके पर मौजूद युवाओं ने खून से लथपथ घायलों को सिम्स पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घायल युवकों ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से वे दो लोगो को पहचानते हैं। पुलिस घायलों और उनके दोस्तों का बयान के आधार पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
