
बिलासपुर,,, शहर में लगातार बढ़ते अपराध और थानों की लापरवाही ने अब पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! हाल ही में तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई पेट्रोल पंप लूटकांड का आरोपी भले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया हो, लेकिन चौकाने वाली बात यह है! कि वह कल थाने से ही हथकड़ी निकालकर फरार हो गया! सूत्रों के अनुसार आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही थी! इसी दौरान लापरवाही के चलते वह पुलिस की नाक के नीचे से भाग निकला!


यह घटना न केवल तारबाहर पुलिस की नाकामी को उजागर करती है! बल्कि संपूर्ण जिला पुलिस तंत्र पर सवालिया निशान खड़ा करती है! जब थाने के अंदर आरोपी सुरक्षित नहीं है! तो जनता बाहर अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे?
पूर्व में भी ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है! कोनी थाना क्षेत्र में भी एक आरोपी थाने से फरार हो गया था! लेकिन तब भी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई! अब वही ढर्रा एक बार फिर दोहराया जा रहा है! सवाल यह है! कि क्या ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से एसएसपी रजनेश सिंह की छवि धूमिल की जा रही है?
बिलासपुर पुलिस प्रशासन की ये लगातार हो रही चूकें इस ओर इशारा करती हैं! कि गश्त, सुरक्षा और निगरानी महज दिखावे की औपचारिकता बनकर रह गई हैं! थानों में जवाबदेही का अभाव साफ झलकता है!
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में पुलिस विभाग कितनी सख्ती दिखाता है! क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी, या यह मामला भी पहले की तरह फाइलों के ढेर में दबकर रह जाएगा!
क्योंकि अगर इस बार भी कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह साफ हो जाएगा कि बिलासपुर की कानून व्यवस्था ‘अपराधियों के भरोसे’ पर चल रही है! न कि ‘जनता की सुरक्षा’ के लिए!
वही इस मामले में सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है! थाने से फरार हुआ था! लेकिन फिर से उसे टिकरापारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया! आरोपी के फरार होने में थाने के स्टाफ से चूक हुई है! इस पर जांच की जायेगी जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगा उस पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
