
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है! उनके स्पष्ट दिशा-निर्देशों और सख्त निगरानी के चलते पुलिस जवानों ने अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हुए शहर में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा है!

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस जवानों को गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं! इसी के चलते हाल के दिनों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है! और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना है!

पुलिस की सक्रियता से गणेशोत्सव माँ दुर्गा विसर्जन जैसे बड़े आयोजनों के दौरान शहर में शांति बनी रही! यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, जनता से संवाद और शिकायतों के त्वरित निराकरण में भी पुलिस ने तत्परता दिखाई है!

एसएसपी रजनेश सिंह की सतत मॉनिटरिंग और पुलिस जवानों की मुस्तैदी से बिलासपुर में आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है! आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
