
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है! जहां देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते बड़ा हादसा टल गया! तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अचानक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई! टक्कर इतनी जोरदार थी! कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए… और कुछ ही पलों में वाहन में भीषण आग लग गई! देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई!
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार सवार दोनों युवक समय रहते बाहर निकल आए! प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही कार पेड़ से टकराई, ड्राइवर और उसका साथी तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर कूद गए! कुछ ही सेकंड में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई! राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी! मौके पर पहुंची रतनपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा!जानकारी के अनुसार, कार सवार दोनों युवक पेंड्रा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे! रास्ते में रतनपुर थाना क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास यह हादसा हुआ! बताया जा रहा है! कि मोड़ पर कार का नियंत्रण बिगड़ गया! जिससे वह सीधे पेड़ से जा टकराई! हादसे में दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं! और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
