
बिलासपुर… शुक्रवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ सहायक कर्मचारी (बाबू) मनोज तोंडेकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया! आरोपी ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की अवैध मांग की थी!
आवेदक युवक द्वारा इस अनैतिक मांग की शिकायत ACB से की गई, जिसके बाद टीम ने गुप्त रूप से मामले की जांच कर ट्रैप की रणनीति बनाई! शुक्रवार को पूर्व नियोजित योजना के तहत जब बाबू ने युवक से रिश्वत की रकम ली, उसी समय ACB टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा! आरोपी के पास से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है!
पूछताछ जारी, कई और खुलासों की संभावना..
फिलहाल ACB अधिकारी मनोज तोंडेकर से गहन पूछताछ कर रहे हैं! जांच में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है!
कि वह कब से इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त है! और अब तक कितने लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर चुका है!
इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है!
जनता में संतोष, उम्मीद जताई जा रही है! कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक बिना बाधा पहुंचेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
