
बिलासपुर,,,, सीपत थाना क्षेत्र से जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है! जहां एक ही प्लॉट की दो बार रजिस्ट्री कर 4 लाख रुपए की ठगी की गई!
करबला निवासी पवन गोयल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है! दरअसल, दर्राभाठा क्षेत्र में 1 एकड़ 67 डिसमिल जमीन वर्ष 2012 में नरेश यादव ने अनिल गुप्ता के नाम रजिस्ट्री की थी! लेकिन अनिल ने नामांतरण नहीं कराया! जमीन का रिकॉर्ड अब भी नरेश यादव के नाम पर ही दर्ज था!
इसका फायदा उठाते हुए नरेश यादव ने वर्ष 2017 में वही जमीन विश्वदीप मित्रा नामक व्यक्ति को दोबारा बेच दी! बाद में, वर्ष 2019 में विश्वदीप ने वह जमीन पवन गोयल को 4 लाख रुपये में बेची! पवन ने जमीन अपनी बेटी चांदनी गोयल के नाम रजिस्ट्री करवा ली और नामांतरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली! वर्तमान में जमीन पर गोयल परिवार का कब्जा है!
लेकिन हाल ही में अनिल गुप्ता ने उसी जमीन पर दावा ठोकते हुए गोयल परिवार से कब्जा खाली करने की मांग की और अपने दस्तावेज दिखाए! इसके बाद जब तहसील से जमीन की रजिस्ट्री की पुष्टि कराई गई, तो ठगी का खुलासा हुआ!
पुलिस ने नरेश यादव के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
यह मामला न केवल धोखाधड़ी का है! बल्कि जमीन रजिस्ट्री और नामांतरण प्रक्रिया की गंभीर खामियों को भी उजागर करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
