
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग का हाल- बेहाल है! आलम ये है! कि लोग जमीन जायदाद गिरवी रखकर पुलिस वालों को रिश्वत देने विवश है! बिलासपुर जिले के पचपेड़ी के एक आरक्षक द्वारा फिर आबकारी एक्ट में फंसाने की और गुंडा बदमाश लिस्ट में नाम होने का हवाला दे भयादोहन कर रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है! आरोपी हेड कांस्टेबल का नाम हरवेंद्र खूटे बताया जा रहा है!
बताया जा रहा कि आरोपित आरक्षक ने 2 लाख की डिमांड की थी!जिसे देने पीड़ित जोगी नायक को जमीन गिरवी रखकर 1 लाख 50 हजार रुपए देना पड़ा! आरक्षक पीड़ित के घर मे धमका है! आरोप है! कि पीड़ित की पत्नी उसे नोट की गड्डी दे रही जिसे वह बैठकर गिनते नजर आ रहा है! जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वाइरल हो रहा है…! नोट की दूसरी गड्डी हाथ मे लिए महिला सिपाही के सामने खड़ी है!
ये है आरोप और मामला
मानिकचौरी के रहने वाले जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाया, जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे! चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ गुंडा-बदमाश का केस दर्ज होगा! साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा! मामले में टीआई की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे आरोप लग रहे है!
2 की डिमांड, 1.5 लाख में हुई डील
आरोप है! कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की थी! जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 50 हजार रुपए में सौदा तय किया उसका कहना है! कि
उसके पास पैसे थे! नहीं, उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया। जिसके बाद आरक्षक को घर बुला कर पैसे दिए!
पीड़ित युवक ने वीडियो बना लगा दी वाट
बताया जा रहा कि पीड़ित जोगी नायक ने आरक्षक को 1 लाख 50 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया, वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है! जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है!
गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग-
पीड़ित जोगो नायक ने प्रदेश के गृहमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
