
बिलासपुर,,, बीजेपी के गुजरात पॉलिटिक्स ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है! क्योकि प्रदेश की सियासतदानों से लेकर आमजन के मुंह मे एक हो सवाल है! कि आखिर सरकार चला कौन रहा…? यही वजह है! कि फिर से चर्चा शुरू हो गई कि इन- इन मंत्रियों को उनके पुअर परफार्मेंस के कारण निबटाया जा सकता है! जिससे उन चर्चित नेताओ का शुगर,बीपी ऊपर नीचे होने की खबर है! वहीं चातक पक्षी की तरह आस लगाए बैठे पुराने मंत्री- नेता भी उम्मीद से है! कि उनका टाइम आएगा!
गौरतलब है! कि बिहार विधानसभा चुनाव के ऐंन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे मजबूत दुर्ग गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सरकार के सभी 16 मंत्रियों से इस्तीफा लेकर सियासत में हलचल मचा दी! भाजपा के नेता समेत अन्य पार्टियों के धुरंधर सियासतदान सन्न है! कि अब मोदी- शाह की जोड़ी अब कौन सा नया जादू करने वाले है! इसके बाद नए कैबिनेट में 19 नए चेहरो को जगह दी गई! वही पिछले बार के 6 मंत्री ही अपना पद कायम रख पाए!
बिन आरोप और बिना किसी कानूनी केस के बावजूद गुजरात मे जिस तरह से बड़े फेरबदल किया गया है! उससे छत्तीसगढ़ तक मे सियासत गरमा गई है!
वही राजनीतिक जानकारों का कहना है! कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में अभी ऐसा कोई खतरा नही है! जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नही हो जाती तब तक यहां मंत्रियों को कोई टेंशन नही है!
पुराने नेताओ ने आस लगाई नए के हाथ लग गई मलाई
छत्तीसगढ़ में हाल ही में ही निगम मंडलों में क़ी गई नियुक्ति को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है! कि उन्होंने उन पुराने धुरंधर नेताओ को झटका दे दिया जो पहले खुद इन नियुक्तियों में दखल रखते थे! उनकी नही चली तो वे लालबत्ती पा गए जबकि बड़े नेता अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.10सरकंडा थाना फिर सवालों में! ‘2 लाख’ की डिमांड का आरोप, बहनोई-पुलिस की साठगांठ से बहन को नशे के झूठे केस में फंसाने का दावा; 24 दिन बाद भी चालान नहीं, पीड़ित परिवार कलेक्टर जनदर्शन पहुंच बोला—न्याय दो सरकार! 🚨⚖️
Uncategorized2026.03.10प्रेस क्लब चुनाव में मिश्रा टीम की ‘फाइनल जीत’ शासन ने दिलीप यादव की अपील खारिज की, 28 दिसंबर का चुनाव वैध। नई कार्यकारिणी पर लगी मुहर, विरोधियों को बड़ा झटका। बिलासपुर प्रेस क्लब की सियासत में अजीत मिश्रा की टीम का दबदबा कायम…
Uncategorized2026.03.10बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की कुर्सियां हिलाईं, 14 अफसरों का तबादला। नए प्रभार वाले क्षेत्रों में तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश, प्रशासनिक गलियारों में चर्चा…
Uncategorized2026.03.09बोदरी के होटल शिवा इन में चल रहे अवैध हुक्का बार पर चकरभाठा पुलिस की रेड, संचालक सिद्धार्थ गुप्ता गिरफ्तार। हुक्का सेट, तंबाकू फ्लेवर और नगदी समेत 55 हजार का सामान जब्त…
