
तखतपुर, बिलासपुर,,,, तखतपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सूरज कसेर उर्फ सूरज महाड़ा (पिता शेषदेव कसेर, उम्र 32 वर्ष, निवासी जनकपुर रोड, तखतपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
दिनांक 09 सितंबर 2025 को तखतपुर थाना क्षेत्र में सज्जन कुर्रे उर्फ दद्दु कर्रे को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की बिक्री करते पकड़ा गया था! पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया था! कि वह यह कार्य सूरज कसेर के साथ मिलकर करता है! और गांजा बेचकर हुई कमाई को आपस में बांटते हैं! पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सज्जन कुर्रे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था! जबकि उसका साथी सूरज कसेर फरार चल रहा था!
पुलिस को 21 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज कसेर मनियारी एनीकट नदी के पास घूम रहा है! त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दबिश दी और सूरज कसेर को हिरासत में ले लिया! पूछताछ में आरोपी ने साथी सज्जन के साथ मिलकर गांजा खरीदने और बेचने की बात स्वीकार की! आरोपी के पास से मादक पदार्थ की बिक्री से संबंधित 5,000 रुपए नगद भी जब्त किए गए!
पुलिस ने सूरज कसेर को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही के उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! तखतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर बड़ी सफलता मानी जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
