
बिलासपुर,,,, कोटा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है!
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं! सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर फार्म हाउस में दबिश दी गई! मौके पर 9 जुआड़ी पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए!
मौके से कुल ₹69,300 नगद, 10 मोबाइल फोन और 03 कारें जप्त की गई हैं! आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है!

थाना कोटा पुलिस की यह सख्त कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है? आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी!
9 जुआड़ी गिरफ्तार…👇👇👇
1. गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप, उम्र 50 वर्ष, साकिन इमलीपारा बिलासपुर
2. उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप, उम्र 57 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर
3. मनोज कश्यप पिता रामशंकर, उम्र 36 वर्ष, साकिन कुदूदण्ड बिलासपुर
4. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद, उम्र 70 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर
5. कमलेश कश्यप पिता जीयालाल, उम्र 49 वर्ष, साकिन मंगला बिलासपुर
6. चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा, उम्र 56 वर्ष, साकिन कश्यप कॉलोनी बिलासपुर
7. संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप, उम्र 47 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर
8. राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल, उम्र 43 वर्ष, साकिन मौहारखार (निरतु), थाना कोनी
9. विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, साकिन रपटा चौक, चांटीडीह बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
