Sat. Nov 14th, 2026

गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा बनी लाठीयात्रा! बाजा बजाने की बात पर ग्वाला समाज के दो गुट भिड़े, महिलाओं-बच्चों पर भी हमला, वर्चस्व की लड़ाई पहुंची कोतवाली…

बिलासपुर,,,  गोवर्धन पूजा के दिन निकली भव्य शोभायात्रा में बाजा को लेकर हुए विवाद में शनिचरी बाजार में दो पक्ष के बीच जमकर लाठी चली, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई! सिटी कोतवाली पहुचे पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ लिखी शिकायत दर्ज कराई! मामला समाज मे वर्चस्व का बताया जा रहा!


पीड़ित पक्ष के संतोष और हर्ष ग्वाला ने बताया कि हर साल की तरह उनके घर से गोवर्धन पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली जिसमे महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सब शामिल थे!

शनिचरी में हमसे पूछे बगैर बाजा कैसे लेकर आ गए कहकर दीपक ग्वाला, राकेश ग्वाला, अतुल ग्वाला और लक्ष्य ग्वाला ने उनके और महिलाओ व बच्चे पर हमला कर दिया!


जिससे शनिचरी रात 9.30 बजे जंग का मैदान बना रहा दोनो पक्ष के लोग एक- दूसरे पर लाठी डंडा लेकर जमकर भांजी और मारपीट की!
इस विवाद के चलते देर रात तक सिटी कोतवाली थाना घिरा रहा!बताया जा रहा कि इस वारदात में छोटे बच्चे महिलाओ सब से मारपीट की गई!

बाइट,,,, हर्ष ग्वाला

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed