
बिलासपुर,,, चर्चित ज्वाली नाला रोड पर दीवाली के तत्काल बाद शनिवार को फिर हुए बुलडोजर एक्शन को लेकर जमकर बवाल हुआ,
लोगों ने भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी और जोन कमिश्नर पर सार्वजनिक तौर पर गंभीर आरोप लगाए, कि ये कितने में बिके है!
और किसको लाभ पहुंचने के लिए ये गिरगिटिया कसरत किया जा रहा!वहीं निगम के अफसरों ने कहा कि अभी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण का अवैध निर्माण कराने वाले 44 निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है!
पर जितनी मुह उतनी बात इस बात को लेकर जमकर चर्चा रही कि इस बार किसके इशारे पर बुल्डोजरी कार्रवाई की गई! और माजरा है! क्या किसे लाभ पहुचाने ऐसे खेल खेला जा रहा!
वही पीड़ितो ने कार्रवाई में पक्षपात, एक व्यक्ति को लाभ पहुचाने के लिए कार्रवाई करने, निगम प्रशासन पर बिना सीमांकन रिपोर्ट दिये कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए उल्टे सवाल किए की फिर उनकी खरीदी गई जमीन गई कहा…?
ये लाल रंग कब फजीहत से छूटेगा
इस रोड के किनारे चर्चित 15 दुकानों के 4 मंजिला शटर वाले उस परिसर के लगे लाल निशान और यहां नजूल की जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने लगाए गए खम्भे को लेकर भी चर्चा रही, जिसे पहले एक्सीवेटर से हटाने का निर्देश फिर मालक को हटवाकर फोटो भेजने की छूट का मामला भी चर्चे पर रहा!

तब हुआ बवाल दौड़े पुलिस वाले
तोड़फोड़ के दौरान जमकर हंगामे भी हुए, आखरी बार बवाल तब मचा जब एक्सीवेटर से एक निर्माण को ढहाते ही, कुछ लोग हो हंगामा कर निगम केवफस्रो से भिड़ गए हाथापाई भी हुई पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया! आरोप लगे कि कोर्ट के सारे के बाद भी उनका निर्माण हटा दिया गया!
क्या कह रहे अफसर
प्रवेश कश्यप, जॉन कमिश्नर जोन क्रमांक- 5
बनेगी चौड़ी सड़क, व्यवसाय प्रतिबंधित
बताया गया कि यहां 40 फ़ीट चौड़ी सड़क बनवाई जाएगी! ये पूरा इलाका रिहायशी है! यहां के दुकान संचालको को सड़क के पीछे दरवाजा खोलने या यहां से दुकाने अन्यत्र ले जाने चेतावनी दी गई है!अब इस सड़क पर व्यवसाय प्रतिबंधित होगा… वही आरोपो को लेकर भी सफाई दी गई…!
इस पूरे कार्रवाई के केंद्र में एक साइड नाले के किनारे की ये बड़ी जमीन चर्चा में रही, चर्चा ये रही कि शहर के नेताओ ने पुराने जमाने मे यहां खेती करने वाले कांछी परिवार के लोगो से क्रिटिकल किस्सा कहानी गढ़ कौड़ियों के दाम टुकड़ो मेंखरीदी है!
जिसे हाल ही में समतल कराया गया है! बड़ा झोल इसी का है! यही वजह है! कि गुर्गों को आगे कर यहां बड़ा खेल खेलने बिसात बिछाई गई है! वे ही डायरेक्शन दे रहे कि करना क्या और कैसे है!
बताया जा रहा कि रसूखदार बड़े लोगो ने इसी जमीन के लिए सारी गोटी बिठाई है! क्योकि गेम करोड़ो नही अरबो का है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
