
बिलासपुर कोनी,,,, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मुहिम में कोनी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है! ग्राम घुटकू में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी दाऊराम उर्फ सेट्टी लोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार जब्त की गई है! यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और “कानून का खौफ अपराधियों तक पहुँचाने” की रणनीति के तहत की गई!
20 अक्टूबर की शाम ग्राम घुटकू निवासी चंद्रप्रकाश लोनिया के घर आरोपी दाऊराम उर्फ सेट्टी लोनिया अपने भाइयों रवि, दिनेश उर्फ बुजु और मनमोहन उर्फ बुटानी लोनिया के साथ पहुंचा चारों ने मिलकर घर में मारपीट, गाली-गलौज और तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी! इस कृत्य से पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया!
सूचना मिलते ही कोनी थाना प्रभारी ने पुलिस टीम भेजी और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया!
मुख्य आरोपी दाऊराम उर्फ सेट्टी लोनिया के अलावा अन्य आरोपियों का नाम रवि लोनिया, दिनेश उर्फ बुजु लोनिया, मनमोहन उर्फ बुटानी लोनिया है। आरोपियों के पिता का नाम जवाहर लोनिया है! सभी आरोपी लोनिया पारा, ग्राम घुटकू, थाना कोनी के निवासी हैं!
मुख्य आरोपी दाऊराम उर्फ सेट्टी को धारा 296, 115(2), 351(2) BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अन्य तीनों आरोपियों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई की गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
