
बिलासपुर,,,, मंगलवार की देर शाम को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश के मस्तूरी स्थित कार्यालय के बाहर गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक दिन के भीतर ही इस मामले को सुलझाने में सफलता पा ली है!

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर षड्यंत्र पूर्वक पूरी वारदात को अंजाम दिया गया! इसके पीछे का मुख्य कारण नितेश सिंह ठाकुर से आरोपी कांग्रेस से निष्कासित विश्वजीत अनंत का जमीन और वर्चस्व को लेकर लड़ाई लंबे समय से चली आ रही थी!

घटना को अंजाम देने और उसकी तैयारी…..
आरोपी विश्वजीत अनन्त का नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षडयंत्र रचा, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है!

इसकी रेकी की गई तथा 25/10/2025 को भी मारने का प्लान बनाया था जो किसी कारण वश प्लान सफल नही हो पाया था इसके बाद 28/10/2025 को लगभग 06 बजे शाम आरोपियों ने दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथीयो राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है…!
घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के नाम…..
01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) 04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) 05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.) 06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।
आरोपियों से जप्त समान….
01. देशी पिस्टल 02 नग,
02. देशी कट्टा 01 नग,
03. मैगजीन 05 नग।
04. जिंदा कारतुस 04 नग।
05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
06. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।
07. मोबाईल फोन 05 नग।योजना को अंजाम देने के लिए ली गई रकम…..मस्तुरी के नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच विवेचना में एक बात निकलकर सामने आई कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियो में वितरित किया है।जिसकी पुलिस के द्वारा तस्दीक किया जा रहा है।प्रकरण में अन्य आरोपीयो के नाम शामिल होने की सम्भावना भी बताई जा रही है।जो भी नाम समाने आयेंगे और उनकी भूमिका होने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में भी विवेचना की जा रही है।
मस्तूरी गोलीकांड में तारकेश्वर पटेल भी शक के दायरे में...
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है! कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपये नकद दिए थे! जो अन्य आरोपियों में बांटे गए! इस लेन-देन की जांच जारी है! एससएसपी ने बताया कि मामले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं! सभी की भूमिका की जांच की जा रही है! और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
