
बिलासपुर,,, जिले के विवादित खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार को
मुख्यालय अटैच किया गया है…! बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल
द्वारा जारी आदेश में जिले के खाद्य निरीक्षकों की कार्यक्षेत्र में बदलाव
किया गया है…! खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत को मस्तूरी, पचपेड़ी अजहर नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 1 से 38 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है!

वही सीनियर खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा को विकासखंड बिल्हा की जिम्मेदारी दी गई है!इसी तरह खाद्य निरीक्षक वर्षा सिंह को नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वॉर्ड 38 से 70 तक के क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है…! बाकी अन्य खाद्य निरीक्षकों को यथावत रखा गया है…!

खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के खिलाफ लगातार शिकायतों और कार्य प्रणाली में लापरवाही को देखते हुए बिलासपुर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के अनुमोदन पर बिलासपुर कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई है! मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे श्याम वस्त्रकार के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी!

इतना ही नहीं पूर्व में तखतपुर क्षेत्र की पदस्थापना के दौरान दुकानों को गलत तरीके से अटैच कर अपने लोगों को विक्रेता बनाकर भ्रष्टाचार और उगाही के मामले भी सामने आएं थे! गनियारी ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के पूर्व संचालक भीम सूर्यवंशी ने खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के खिलाफ ऑनलाइन रिश्वत लेने के साक्ष्य प्रस्तुत कर शिकायत की थी!

जिसके लिए एसडीएम तखतपुर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी! भ्रष्टाचार, अनियमितता और दुकान अटैचमेंट में लापरवाही के सारे साक्ष्य होने के बाद भी खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार के खिलाफ को कार्रवाई नहीं की गई थी! उल्टे तत्कालीन खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने उन्हें कारनामों का इनाम देते हुए मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र की इंस्पेक्टरी सौंप दी थी!

विभागीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार की कार्यप्रणाली को लेकर उच्च अधिकारियों में काफी नाराजगी थी! लगातार होती शिकायतों और उसमें मिले साक्ष्य को लेकर समिति गठित कर जांच की बात भी सामने आ रही है! मस्तूरी पदस्थाना के दौरान ग्राम पंचायत बूढ़ीखार में हुए विवाद को लेकर भी श्याम वस्त्रकार की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है…! वहीं तखतपुर में पदस्थापना के दौरान दुकानदारों की दर्जनों शिकायतों को निकालकर विस्तृत जांच होने की संभावना भी पुख्ता हो गई है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
