
00 रतनपुर के गजकिला में खुदाई करते श्रमिक…
बिलासपुर_रतनपुर,,, रतनपुर के गजकिला में अवैध उत्खनन का सनसनीखेज मामला सामने आया है! राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित इस स्मारक में अवैध उत्खनन का आरोप चैतू बैसाखू पर नही बल्कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार और (PCC) सदस्य नीरज जायसवाल पर लगा है! भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्खनन कार्य को रुकवा मजदूरों को थाने लाकर पूछताछ की, पर मामला नेता पर है! यही वजह है! कि कार्रवाई नही की गई…!
सूचना बोर्ड
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता द्वारा एएसआई के तहत संरक्षित क्षेत्र गज किला परिसर की बाउंड्री वॉल के अंदर अवैध तरीके से खुदाई कराई जा रही थी! सूचना पर जब पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को कार्य बंद करने कहा तो वे नही माने, अफसरों की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुँची और मजदूरों को हड़काकर पूछताछ की तब खुदाई बन्द हुई…

आधे धूप आधे छांव में लेफ्ट- राइट करते पहुची पुलिस
बताया जाता है! कि इस बात का पता चलने पर कुछ ही देर में खुद कांग्रेस नेता थाने पहुच गए अब नेताओ के खिलाफ अपराध दर्ज करने की परंपरा है!

ही नही, ढाबा कांड में भी जनपद के नेता और सीईओ के खिलाफ डेढ़ लाख की अवैध उगाही की थाने से लेकर एसएसपी तक शिकायत हुई पर आज तक कुछ नही हुआ…
रतनपुर का ऐतिहासिक गज किला
गौरतलब है! कि ये ऐतिहासिक गज किला कलचुरी राजवंश के शासनकाल की धरोहर के रूप में जाना जाता है! चर्चा है! कि इस ऐतिहासिक परिसर में खुदाई से सोना- चांदी, रत्न निकलते है! इसी के लालच में यहाँ पहले भी खुदाई की खबरे आती रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
