
बिलासपुर,,, प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेशन और देश का सबसे कमाऊ रेलवे जोन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, इन दिनों अव्यवस्था की जकड़ में पूरी तरह फंसा दिखाई दे रहा है! बिलासपुर रेलवे स्टेशन, जिसे जोन का ‘दिल’ कहा जाता है! अब यात्रियों के लिए सुरक्षा का खतरा बनता जा रहा है!
शनिवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर गाय और भैंसों के खुलेआम घूमने का दृश्य सामने आया! यह कोई पहली बार नहीं, बल्कि लगातार दोहराई जा रही लापरवाही है! यात्रियों के अनुसार, जानवरों का प्लेटफॉर्म की पटरियों पर घूमना अब सामान्य बात हो गई है! दिन हो या शाम, कोई भी प्लेटफॉर्म और पटरियां पूरी तरह सुरक्षित नहीं!
हादसे के बाद भी नहीं सुधरा रेलवे प्रशासन…
यह लापरवाही ऐसे समय में उजागर हुई है! जब सिर्फ कुछ दिन पहले बिलासपुर के पास लाल खदान में मालगाड़ी और मेमू ट्रेन की टक्कर में 12 यात्रियों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए उस दर्दनाक हादसे के बाद भी रेलवे की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिखा!
अब सवाल उठ रहा है! अगर देश के सबसे कमाऊ रेलवे जोन के मुख्यालय में यह हाल है! तो दूरदराज़ के स्टेशनों का हाल कैसा होगा?
यात्रियों की जान से खेल...
प्लेटफॉर्म के बीच स्थित रेलवे पटरियों पर जानवरों की मौजूदगी किसी भी वक्त गंभीर दुर्घटना को जन्म दे सकती है! अगर तेज रफ्तार ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजरते वक्त कोई जानवर ट्रैक पर आ जाए, तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता फिर सवाल उठेगा यात्रियों की जान की जिम्मेदारी कौन लेगा?”
रेलवे प्रशासन का सुरक्षा इंतज़ाम और गश्त व्यवस्था दोनों सवालों के घेरे में हैं! यह स्थिति न सिर्फ लापरवाही का उदाहरण है! बल्कि यह भी दिखाती है! कि कमाई के आंकड़े भले ऊँचे हों, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था ज़मीन पर फिसड्डी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
