
बिलासपुर,,, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र मृतक अर्सलान अंसारी की मृत्यु की गंभीरता से त्वरित जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था!
दरअसल 23 10. 25 को मृतक छात्र अर्सलान अंसारी निवासी कादिरपुर बिहार का शव गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय सरस्वती मंदिर रोड बांधा तालाब में तैरता हुआ मिला जिसकी सूचना पर मर्ग कायम कर हर पहलुओं में जांच की गई मर्ग जांच में घटनास्थल निरीक्षण,पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के कथनों ,सभी परीक्षण रिपोर्ट में पाया गया कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थित फिसलन युक्त गहरे तालाब बांधा में वर्जित क्षेत्र पटल, सुरक्षा बाडा नहीं लगाने एवं छात्र सुरक्षा के उत्तरदायित्व को निर्वहन नहीं किया गया सुरक्षा अधिकारी,वार्डन, एवं अन्य के द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति उपेक्षा एवं लापरवाही करने से मृतक की मृत्यु होना संज्ञेय अपराध का घटित होना पाए जाने से सुरक्षा अधिकारी, वार्डन, एवं अन्य के विरुद्ध थाना कोनी के द्वारा धारा 106(1), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
