
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में जमीन के सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है!

जहां खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने विक्रेता सुकांत विश्वकर्मा पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है! (Fraud) मनोज का कहना है!


कि उन्होंने तय सौदे की अधिकांश रकम चुका दी, लेकिन इसके बावजूद पूरी जमीन का पंजीयन उनके नाम पर नहीं किया गया! मामला अब पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत के बाद जांच के दायरे में आ गया है…!
जमीन सौदे में करोड़ों की धोखाधड़ी, खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप…
शिकायतकर्ता मनोज सिंह ठाकुर के ने कहा की उन्होंने अपने भागीदार के साथ मिलकर मौजा सकरी स्थित कुल 52 डिसमिल भूमि के लिए 55 लाख रुपये में सौदा तय किया था! (Fraud) मनोज का दावा है!

कि नोटरी इकरारनामा के बाद उन्होंने 53 लाख 24 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम अलग-अलग किश्तों और आरटीजीएस, चेक तथा नगद के माध्यम से (संस्थापक) टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर सुकांत विश्वकर्मा को भुगतान कर दिया!

लेकिन विक्रेता ने केवल 28 डिसमिल जमीन का ही पंजीयन कराया और बाकी 24 डिसमिल भूमि के पंजीयन को लगातार टालता रहा… मनोज के अनुसार, वे कई बार आग्रह करते रहे… लेकिन सुकांत लगातार बहाने बनाकर प्रक्रिया को लटकाता रहा….
सुकांत विश्वकर्मा पर अधूरा पंजीयन रोकने और दूसरी जगह सौदा करने की कोशिश का आरोप…
पीड़ित मनोज का यह भी आरोप है! कि बचे हुए भाग की जमीन को अधिक दाम में बेचने के लालच में सुकांत विश्वकर्मा ने संभवतः किसी अन्य व्यक्ति—यदुनंदन नगर निवासी मोहम्मद आदिल—के साथ एक और सौदा करने की कोशिश की है! (Fraud) इससे मनोज को करोड़ों की हानि होने की आशंका है!

शिकायत में मनोज सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है! कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए…

टैगोर सुकांत विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया जाए… और शेष भूमि का पंजीयन उनके पक्ष में करवाया जाए… ताकि उन्हें अपूर्णीय क्षति से बचाया जा सके…..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
