
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बुधवार को एक सड़क हादसे ने पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया! सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमेरी फाटक के पास टीआई अनिल अग्रवाल की कार ने सड़क पार कर रहे एक महिला और पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी! प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था! और टक्कर इतनी भीषण थी! कि महिला कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई! उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है!
हादसे के बाद मौके पर लोगों में नाराजगी देखी गई! क्योंकि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने का काम आसपास मौजूद लोगों ने किया… जबकि टीआई मौके पर खड़े होकर अपनी सफाई पेश करते दिखाई दिए! स्थानीय नागरिकों का आरोप है! कि अधिकारी ने जिम्मेदारी निभाने की बजाय घटना को दबाने की कोशिश की और लोगों को मामले में चुप रहने की सलाह भी दी!
प्रत्यक्षदर्शियों ने सवाल उठाया कि टीआई सरकारी वाहन इतनी तेज गति में क्यों चला रहे थे! और क्या हादसे के वक्त वे मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे? अब इन आरोपों की जांच की मांग बढ़ गई है!
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की छवि को लेकर आक्रोश देखने को मिला लोगों का कहना है! कि आम नागरिक से छोटी सी गलती भी हो जाए तो कड़ी कार्रवाई की जाती है! लेकिन जब गलती पुलिस की ओर से हो, तो मामले को हल्का करने की कोशिश की जाती है!
फिलहाल विभागीय जांच औपचारिक स्तर पर चल रही है! लेकिन जनता चाहती है! कि टीआई अनिल अग्रवाल पर भी वही सख्त कार्रवाई हो, जो किसी आम नागरिक के खिलाफ होती है! स्थानीय लोगों का साफ कहना है! कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए – चाहे वह आम आदमी हो या वर्दीधारी अधिकारी…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
