
बिलासपुर,,, अवैध कबाड़ को लेकर सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ से भरी एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई है! जहां ट्रक को पुलिस ने जप्त करते हुए थाना लाया गया! इस पूरे घटनाक्रम में ट्रक चालक और कबाड़ी दोनों मौके से फरार हो गए! जानकारी के अनुसार सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक छोटी कबाड़ी दुकान पर दबिश दी! दबिश के दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 JB 6656 में भारी मात्रा में कबाड़ का सामान लोड होते पाया गया! जब पुलिस ने वाहन के कागजातों की जांच की तो गाड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया! वही मौके पर ट्रक चालक और कबाड़ी दुकान संचालक धनेश पांडेय पुलिस को देखकर फरार हो गए,दोनों की तलाश जारी है!
इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी के साथ रवि लहरें विजेंद्र कौशिक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
