
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है! विस्डम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल के संचालक अजीत शुक्ला ने भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है! पुलिस ने दोनों आरोपियों पर IPC की धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में दिनेश सिंह ने अजीत शुक्ला का परिचय भास्कर त्रिपाठी से कराते हुए विवेकानंद नगर स्थित एक मकान बेचने की बात कही मकान पसंद आने पर 26 अप्रैल को 50 रुपये के स्टांप पर इकरारनामा तैयार किया गया! इसके बाद अजीत शुक्ला ने अपने एसबीआई रायपुर खाते से 36 लाख रुपये भास्कर त्रिपाठी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए!
तीन माह की तय अवधि बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई बाद में पता चला कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत कर मकान का दूसरा फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया और संपत्ति एयू बैंक में बंधक होने की जानकारी भी छिपाई प्रार्थी को सिर्फ फोटोकॉपी दस्तावेज दिखाए गए… जिनमें नामांतरण भी नहीं था!
पूरे प्रकरण की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
