
बिलासपुर,,,, कांग्रेस के 22 करोड़ के हल्ला को स्मार्ट सिटी के एमडी ने बताया सिर्फ मौखिक आरोप, मामला कोनी के नवउद्घाटित कमिश्नर कार्यालय के पीछे बियाबान नई सड़क का पता नही क्यो कांग्रेस के आंदोलन को कोई गम्भीरता से ले ही नही रहा… अपोलो के बाद कोनी के नवउघाटित कमिश्नर कार्यालय के पीछे नदी किनारे 22 करोड़ की सड़क का मामला भी हल्ला ही साबित हुआ! बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी अमित कुमार ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि कोई दस्तावेजी आरोप या शिकायत तो है! नही, नही सिर्फ मौखिक आरोप है! कोई शिकायत आती है! तो दिखवा लेंगे…!
गौरतलब है! कि कांग्रेस ने हाल ही में ही अरपा पार कोनी में नवउद्घाटित कमिश्नर कार्यालय के पीछे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 22 करोड़ की लागत से गुपचुप बनाई जा रही सड़क का मुद्दा उठाया था! मौके पर प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया गया कि नदी किनारे बियाबान में जहां कोई बस्ती नही इस सड़क की उपयोगिता नही वहां सामने इतनी चौड़ी रोड बनाई जा रही… आरोप ये भी लगे कि ये सड़क किस व्यक्ति विशेष को लाभ पहुचाने के लिए बनाई जा रही, नेताओ के पिछलग्गुओं ने अपने आकाओं और अफसरों के बीच मांडवाली कर इस विशेष पथ का निर्माण कराया है!
आरोप ये भी लगे कि स्मार्ट सिटी और निगम के अफसर शहर की बदहाल, फटेहाल जर्जर, गड्ढेदार सड़को की मरम्मत कराने के बजाय बियाबान में नेताओ और उनके पिछलग्गुओं को खुश करने उनकी जमीनो तक ये सड़क बनवा रहे!
न्यूज बास्केट की टीम ने कांग्रेस नेताओं के इन आरोपो को लेकर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी और नगर पालिक निगम के निगम आयुक्त अमित कुमार से चर्चा कि सुनिए इन आरोपो को लेकर उनका क्या कहना है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
