
बिलासपुर,,,, तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपूपारा तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया! सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने तालाब में एक को शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी! सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला!

शव की पहचान डिपूपारा निवासी रिज़वान के रूप में हुई है! जो पिछले दो दिनों से लापता था! परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी! अचानक मिली इस खबर से परिवार शोक में डूब गया और मौके पर भीड़ जुट गई!

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है! तालाब की स्थिति और शव की हालत को देखते हुए पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य संदिग्ध पहलू को लेकर जांच कर रही है!
घटना को सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है! ताकि रिज़वान की आखिरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके! साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है!कि क्या उन्होंने उसे तालाब के पास देखा था! या किसी संदिग्ध हरकत पर ध्यान गया था!
पुलिस का कहना है! कि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है! और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा! जैसे ही कोई नया अपडेट मिलेगा, पुलिस जानकारी साझा करेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
