
बिलासपुर,,,, जिले के सीपत NTPC सीपत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बहेरा पुल नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई! नहर के अंदर औंधे मुंह पड़े शव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई! और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई! बताया जा रहा है! कि जहां शव मिला, वह स्थान NTPC मटेरियल गेट के बिल्कुल पास से गुजरने वाली खारंग जलाशय की नहर है! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है!

और वह जींस व शर्ट पहने हुए था! ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि शव 1 से 2 दिन पुराना हो सकता है! सूचना पर सीपत पुलिस और बिलासपुर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची! पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है!फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है! कि मामला हादसा है! या किसी आपराधिक घटना का परिणाम पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा संभव हो सकेगा!

इस घटना ने एक बार फिर सीपत के सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की खामियों को उजागर कर दिया है! ग्रामीणों का कहना है! कि NTPC मटेरियल गेट के आसपास हमेशा हादसे और झगड़े होते रहते हैं! न स्ट्रीट लाइट है! न कैमरे, ऊपर से धूल और गंदगी के कारण आम लोगों को काफी परेशानी होती है!
लोगों का आरोप है! कि NTPC में हर साल हजारों करोड़ का बजट पास होने के बावजूद गांव में न साफ-सफाई की स्थिति सुधरती है! और न सड़क और रोशनी की व्यवस्था बेहतर होती दिखती है! ऐसे में सवाल उठता है! कि सरकार और संबंधित अधिकारी जनता से किस सुविधा का टैक्स वसूल रहे हैं? फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है! और जल्द ही मृतक की पहचान व घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
