
बिलासपुर,,,, कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है! जहाँ 4 वर्षीय मासूम बच्चे को उसकी कथित गोदनामा माँ के द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर लिया है! घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम ने 27 नवंबर 2025 को पुलिस को दी थी! शिकायत में बताया गया कि वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक, करगी रोड कोटा में रहने वाली राजकुमारी भैना द्वारा बच्चे को गाली-गलौज, मारपीट तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए… उनके निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची! टीम ने बच्चें की हालत, शरीर पर मौजूद चोटों और प्रताड़ना के अन्य प्रमाणों की प्राथमिक पुष्टि की!
प्राप्त साक्ष्यों और आवेदन के आधार पर आरोपी राजकुमारी भैना, उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ाव पारा, राममंदिर के पास के खिलाफ धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया! इसके बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया!
पुलिस ने 4 वर्षीय पीड़ित बालक को सुरक्षित स्थान पर रखते हुए उसके उपचार, देखरेख और सुरक्षा की व्यवस्था संबंधित विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की है!
पूरे मामले में उप निरीक्षक मीना ठाकुर, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया, आरक्षक दीप सिंह और प्रफुल्ल यादव की भूमिका सराहनीय रही!
यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन दोनों के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
