
बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी पुलिस ने सब्जी मंडी क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या कांड के फरार आरोपी आकाश शर्मा को 46 दिनों की लगातार तलाश के बाद बिहार के मुंगेर जिला से गिरफ्तार कर लिया है! मामला अपराध क्रमांक 550/2025 धारा 109, 103(1), 3(5) BNS के तहत दर्ज है!
घटना 12 अक्टूबर 2025 की रात की है! जब सब्जी मंडी के पास शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साहिल साहू, आकाश शर्मा और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर किशन उर्फ खोख्सा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया! बुरी तरह घायल हुए साहिल सोनकर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी! जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था!
मुख्य आरोपी साहिल साहू को पुलिस ने घटना के कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था! लेकिन आकाश शर्मा तब से फरार था! और लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था! सिरगिट्टी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों—लोकेशन ट्रैकिंग, डिजिटल मूवमेंट और कॉल डीटेल्स के आधार पर उसकी सटीक जानकारी जुटाई! इसके बाद पुलिस टीम ने मुंगेर (बिहार) में दबिश दी और 27 नवंबर 2025 को आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया! आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है! जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया!
आरोपी आकाश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, एक्टिवा स्कूटर क्रमांक CG10 BW 3206 और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं! ये सभी सामग्री मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य मानी जा रही है!
सिरगिट्टी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है! जिसने तकनीकी और मैदानी प्रयासों का संयोजन करते हुए फरार आरोपी को पकड़कर मामले की जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
