
बिलासपुर,,,, न्यू रिवर व्यू रोड पर स्टंटबाजी करते हुए वायरल हुए वीडियो के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया! वीडियो में देखा गया… कि बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर की स्विफ्ट कार में प्रसून यादव बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहा था! जबकि कार को आदित्य राणा जोखिमपूर्ण तरीके से चला रहा था! यह वीडियो ओंकार पटेल द्वारा ड्रोन कैमरे से शूट किया गया था! और वायरल होने के बाद पुलिस का ध्यान इस ओर गया!
सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जाकर बिना नंबर की कार और प्रयुक्त ड्रोन कैमरा जब्त कर लिया! मामले में तीनों आरोपियों
1. प्रसून यादव पिता अनिल यादव, उम्र 21 वर्ष,
2. आदित्य राणा पिता स्व. दशरथ राणा, उम्र 18 वर्ष, और
3. ओंकार पटेल पिता गोविंद राम पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम निरतु, थाना सीपत
के खिलाफ अपराध क्रमांक 1409/2025 दर्ज किया गया है! अपराध में धारा 281, 3(5) BNS और 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है!
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है! साथ ही, आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है! पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग न केवल आरोपी के लिए बल्कि आम राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा है!
इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है! कि भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित किया है! वायरल वीडियो के माध्यम से ऐसे खतरनाक कृत्यों को उजागर करना और पुलिस की तत्परता जनता में विश्वास पैदा करने वाला कदम माना जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
