
बिलासपुर,,, तोरवा क्षेत्र के नायक परिवार पर पिछले 11 दिनों से दर्द उनके घर का पहाड़ टूट पड़ा है! 17 वर्षीय विजय कुमार नायक रहस्यमय तरीके से लापता है! और उसकी तलाश में परिजन दर–दर भटक रहे हैं! बुधवार को थक-हारकर परिजन S P ऑफिस पहुंचे… जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह से मिलकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई…!

परिजनों के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे विजय घर से स्कूल जाने के लिए निकला था! जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन खुद उसकी तलाश में जुट गए… खोजबीन में नाकामी के बाद 16 नवंबर को तोरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई… लेकिन परिवार का आरोप है! कि पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है! और अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है!

बेबस परिजन खुद पोस्टर-पंपलेट चिपकाकर और सोशल मीडिया पर अपील कर विजय को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं! लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद अब परिवार किसी अनहोनी की आशंका से घिर गया है!
एसपी ऑफिस पहुंची विजय की मां कमला नायक रो-रोकर बोलीं—
“11 दिन हो गए… मेरा बेटा कहीं दिख जाए तो कोई हमें बता दे… बस मेरा बच्चा वापस आ जाए।”
वहीं परिजन धीरेन्द्र नायक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा—
“तोरवा पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, कोई खोजबीन दिख नहीं रही। हम आज एसपी साहब के पास इसी उम्मीद में आए हैं कि अब कार्रवाई तेज होगी।”
एसपी से मुलाकात के बाद परिवार को उम्मीद की एक किरण जरूर दिखी है, लेकिन सवाल यह है कि बिलासपुर पुलिस विजय को कब तक ढूंढ पाएगी?
क्या पुलिस की कोशिशें इस परिवार के आंसुओं को थामने में सफल होंगी?
फिलहाल 17 साल का विजय नायक कहां है, यह अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
