
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया… खमतराई तालाब के पास दो तेज रफ्तार बाइकें आमने–सामने टकरा गईं… जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया!
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है! कि टक्कर इतनी जोरदार थी! कि दोनों बाइकें सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं! हादसे की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है!
पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद की है! जिसका नंबर CG 10 AM 0162 है! जबकि दूसरी बाइक का नंबर पता लगाया जा रहा है! मृतक और घायल, दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है!
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है! और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है! घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
