
00 धान खरीदी में अव्यवस्था और अफसरों के सह पर खनिज चोरी को लेकर उठाये सवाल…
00 महतारी वंदन के बिदकने का भी रहा हल्ला, इकेवायसी पर फोड़ा ठिंकरा…
बिलासपुर,,, जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में
140 व्याख्याताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाने के बाद स्कूलों में अध्यापन कार्य के लिए शिक्षकों के टोटे, औऱ आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भेजने से रिक्त पदों के कारण बच्चों की पढ़ाई ठप होने, धान खरीदी में अव्यवस्था और खनिज माफियाओं और अफसरों की मिली भगत के कारण अवैध उत्खनन, जनप्रतिनिधियों के सम्मान न होने का मुद्दा छाया रहा…
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे! बैठक में खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग क-02 के अंतर्गत निर्माण कार्यों और शासन की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई! सहकारिता विभाग अंतर्गत के अफसरों से धान खरीदी, पंजीयन में आ रही दिक्कत, भुईया औऱ एग्रीस्टेक एप्प के बारे में जानकारी ली गई! जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कृषि/सहकारिता/उद्यान विभाग के अफसरों को एक साथ कैम्प लगाकर लोगों की समस्याओं के निदान करने, महतारी वंदन के हितग्राहियों के ई-केवाईसी, शिक्षा विभाग अंतर्गत साईकिल वितरण एवं शिक्षकों की कमी पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, सभापति अनुसुईया कश्यप, भारती नीरज माली सभापति, अम्बिका विनोद साहू सभापति, अरूणा चन्द्रप्रकाश सूर्या सभापति, निरंजन सिंह पैकरा सभापति, अनिता राजेन्द्र शुक्ला, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, राजेन्द्र धीवर, दामोदर कांत, राधा खिलावन पटेल, रजनी पिन्टू मरकाम, जयकुमारी प्रभु जगत स्मृति त्रिलोक श्रीवास व सदस्य वंदना गवेल, परियोजना अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
