
बिलासपुर,,,, सोमवार देर शाम शहर में उस समय हड़कंप मच गई… जब स्टेट जीएसटी की विशेष टीम ने बिलासपुर की प्रतिष्ठित मौसाजी होटल्स चेन के कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ धावा बोला! कर चोरी की आशंका के बाद की गई… यह कार्रवाई न सिर्फ अचानक थी! बल्कि पूरी तरह गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई… जिससे शहर के कारोबारी हलके में खलबली मच गई है!
सूत्रों के मुताबिक, विभाग को जानकारी मिली थी! कि मौसाजी होटल्स चेन में टैक्स चोरी और return mismatch जैसे गंभीर अनियमितताओं की आशंका है! इसी आधार पर पहले से तय एक विशेष अभियान के तहत सोमवार शाम लगभग 5 बजे टीमों ने एक साथ शहर के अलग-अलग यूनिटों पर कार्रवाई शुरू की! यह ऑपरेशन रात 2 बजे तक चलता रहा… जिसके बाद मंगलवार की सुबह फिर टीम सभी यूनिटों में वापस पहुँची और जांच का दूसरा चरण शुरू किया!
कार्रवाई तीन प्रमुख स्थानों पर समानांतर रूप से की जा रही है! सरकंडा स्थित मौसाजी प्रतिष्ठान की अगुवाई आशीष मंडावी कर रहे हैं! गोलबाजार यूनिट में रागिनी सिंह टीम का नेतृत्व कर रही हैं! जबकि मगला चौक स्थित शाखा में एमपीएस तिवारी की अगुवाई में तलाशी जारी है!
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम ने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों, खाता-बही, बिक्री रजिस्टर, ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम, कंप्यूटर, लैपटॉप और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक अपने कब्जे में ले लिए हैं! इन सभी डिजिटल और हार्ड कॉपी रिकॉर्ड की गहन जांच जारी है!
कार्रवाई के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं है! विभाग के सूत्रों का कहना है! कि पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा! छापे की गोपनीयता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है! कि सोमवार शाम पाँच बजे तक किसी को जरा भी भनक नहीं लगने दी गई!
मौसाजी होटल्स चेन खाद्य व्यवसाय के साथ ही शहर के बड़े कारोबारी नेटवर्क में शामिल मानी जाती है! ऐसे में स्टेट जीएसटी की यह अचानक कार्रवाई पूरे व्यापार जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है!
मंगलवार सुबह मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन अब भी जारी है! और संभावना है! कि कार्रवाई देर शाम तक चले टीम के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लग चुके हैं! जिनके आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है!
यह छापा शहर में कर अनुपालन को लेकर विभाग की सख्ती का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
