
बिलासपुर,,,, राजीव गांधी –मंदिर चौक स्थित नेताजी सुभाष कॉम्प्लेक्स में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया! पराफ्लेक्स वायर एंड केबल की दुकान में देर रात एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन सीधे शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गया! घटना रात करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है! हैरानी की बात यह है! कि हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी वहीं से निकालकर मौके से फरार हो गया! पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हुई है…
सुबह जैसे ही दुकान के मालिक पार्थ गुप्ता को घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकान का मंजर देखकर वे भी हैरान रह गए। अंदर तक घुसी कार की वजह से पूरा शोरूम अस्त-व्यस्त हो चुका था। वायर, केबल और डिस्प्ले रैक तक टूटकर बिखर गए थे। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी, तभी वह सीधा शटर तोड़कर अंदर घुसी…
इधर, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है! वीडियो में कार का मॉडल और उसकी गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं! जिसके आधार पर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है! दुकान मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है!फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है! कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा था! या फिर किसी और वजह से कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी….
दुकान मालिक
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
