
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अमरैया चौक में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया! जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला! राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी!
मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने मृतक की पहचान मुलमुला (बेमेतरा) निवासी दादू देवांगन के रूप में की! दादू के परिजन पास ही भूकंप अटल आवास में रहते हैं! जिसके कारण वह अक्सर इस इलाके में आता-जाता था!
शराब पीते देखा गया था मृतक…
स्थानीय लोगों के अनुसार, दादू को दोपहर के समय उसी स्थान पर बैठकर शराब पीते हुए देखा गया था! इसके कुछ घंटों बाद वह मृत हालत में पाया गया! प्राथमिक जांच में अधिक शराब सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है! लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा!
सीसीटीवी की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस...
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है! ताकि यह पता लगाया जा सके कि दादू के साथ आखिरी बार कौन लोग थे! और क्या किसी तरह का विवाद हुआ था! सरकंडा पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है! घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
