
बिलासपुर,,, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर व ग्रामीण) ने सोमवार को नेहरू चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध जताया! इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जुटे और नारेबाज़ी करते हुए रैली की! पुतला जब्त करने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा.. जिसके चलते पुतला दहन रोकने का प्रयास विफल रहा और कांग्रेस जनों ने उसे आग के हवाले कर दिया..


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी पहले भी राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है! “पुराने मामले में दोबारा FIR दर्ज होना साफ बताता है! कि केंद्र सरकार राहुल गांधी के ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ अभियान से विचलित है!” उन्होंने आरोप लगाया! मिश्रा के अनुसार हालिया चुनावों को लेकर देश में अविश्वास बढ़ा है! और केंद्र सरकार इसी घबराहट में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है!
ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने नेशनल हेराल्ड को आज़ादी की लड़ाई का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह संस्था सहकारी ढांचे के तहत उचित नियमों के अनुसार स्थानांतरित की गई थी! उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “बीफ कंपनी से 250 करोड़ का चंदा लेने वाली भाजपा की ईडी जांच क्यों नहीं करती? ‘सब्सिडी पाओ–चंदा दो’ मॉडल पर चल रही भाजपा के फंड की जांच कब होगी?” गंगोत्री ने दावा किया कि 2014 के बाद से भाजपा को करीब 10 हजार करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले हैं!
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर आधारित है! “पहले ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग से दबाव बनाया जाता है! और फिर भाजपा में शामिल होते ही मामलों को कमजोर या बंद कर दिया जाता है!” गंगोत्री ने कहा!
कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, विजय केशरवानी, विजय पांडेय, समीर अहमद, जावेद मेमन, विनोद साहू, मोती ठारवानी, विक्की यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
