
बिलासपुर,,, कोनी लोफदी फोकट पारा में पत्नी की लोहे के सब्बल से हत्या कर फरार हुए… आरोपी पति जितेंद्र केवट को कोनी पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया… घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई! आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में था!जिसे पुलिस ने सूझबूझ से पकड़ लिया! चरित्र शंका के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था! आरोपी से पूछताछ जारी है! और आगे की कार्रवाई की जा रही है! कोनी पुलिस को सूचना मिली कि लोफ़दी फोकट पारा में पुसऊ राम केवट के दामाद जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नि संतोषी केवट की सिर में लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दिया हैं! घटना को अंजाम देकर फरार हो गया हैं! प्राप्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया… जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़ने गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया… प्रार्थीया कुंती केवट की रिपोर्ट पर मर्ग व अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया…अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन व निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों में दबिश दी गई आरोपी दिगर राज्य भागने के फिराक में था! जिसे पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से व अथक प्रयास कर पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं!
आरोपी- 👇
जितेंद्र केवट पिता लाला राम केवट उम्र 35 साल साकिन खपरी थाना तखतपुर बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
