
बिलासपुर,,, तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार में एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! जानकारी के अनुसार युवक पर आरोप है! कि वह कई दुकानों से सामान खरीदकर फर्जी चेक देकर गायब हो जाता था! इसी बात से नाराज़ कुछ लोगों ने आज उसे मौके पर पकड़कर सार्वजनिक रूप से मारपीट की!

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है! बल्कि भीड़ द्वारा न्याय किए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति को भी उजागर करती है!यदि युवक पर कोई आरोप था! तो कानूनी तरीका अपनाते हुए उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था! न कि सड़क पर उसकी पिटाई की जाती…!
सबसे चिंताजनक बात यह रही कि यह पूरा हंगामा आधा घंटे से अधिक चलता रहा… लेकिन मौके पर तारबहार पुलिस नहीं पहुंची! पुलिस की गैर-मौजूदगी ने गश्त व्यवस्था और तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!

कुछ दिन पहले भी व्यापार विहार स्थित शराब दुकान के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था! जिसमें कई युवक आपस में भिड़ते दिखे थे! उस मामले में भी वीडियो में कई लोगों के होने के बावजूद पुलिस द्वारा सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्रवाई किए जाने पर सवाल उठे थे!
स्थानीय लोगों और मीडिया जगत में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है! कि तारबहार थाना प्रभारी का व्यवहार सार्वजनिक अपेक्षाओं से मेल नहीं खाता.? कई पत्रकारों का कहना है! कि किसी भी जानकारी के लिए फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं किए जाते… और सामने मिलने पर भी बातचीत से बचने या टालने की प्रवृत्ति देखी गई है! जनता के सेवक कहे जाने वाले अधिकारी यदि संवाद से ही दूरी बना लें… तो लोग स्वाभाविक रूप से असंतोष व्यक्त करते हैं!

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएँ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं! स्थानीय व्यापारियों का कहना है! कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती और पहले की घटनाओं में कड़ी कार्रवाई होती, तो शायद ऐसी स्थितियों को रोका जा सकता था!
व्यापार विहार जैसा व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र बार-बार मारपीट की घटनाओं का केन्द्र बन रहा है! और यह पुलिस प्रशासन के लिए साफ संकेत है! कि अब सख्त, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
