
बिलासपुर,,, NTPC सीपत में बुधवार शाम ड्यूटी से लौटते समय एक ठेकाकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी…! घटना के बाद देर रात तक परिजनों को इसकी सूचना न मिलने पर नाराज़गी बढ़ गई है! मृतक के परिजन अब मुआवज़े की मांग को लेकर NTPC के मटेरियल गेट के बाहर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं! मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी सुरेश वस्त्रकर उम्र 43 वर्ष पिता दुखीराम NTPC सीपत के एमजीआर डिपार्टमेंट में राइटस कंपनी के तहत गैंगमैन में हेल्पर के रूप में कार्यरत था! बुधवार शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर-2 में छनाई कोयला का काम पूरा करने के बाद उसने अटेंडेंस भरी और अपने साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकला… साथी कर्मचारी घर पहुंच गए… लेकिन सुरेश रात भर घर नहीं लौटा… तब चिंतित परिजन तलाश करते हुए जब देर रात्रि करीब 1 बजे जब NTPC प्लांट पहुंचे… तब उन्हें जानकारी मिली कि सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई! उनका शव सीपत हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखा गया है! परिजनों का आरोप है! कि NTPC प्रबंधन ने घटना की जानकारी छिपा परिजनों को बिना सूचित किए शव अस्पताल भिजवा दिया… परिजन और ग्रामीण इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं! और मुआवज़े की मांग को लेकर मटेरियल गेट के सामने प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं! सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है! हालांकि पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है! वहीं, परिजन घटना को संदेहास्पद मानते हुए कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवज़े की मांग पर अड़े हैं! घटना के बाद से NTPC परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
