
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोर भट्ठीखुर्द में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 48 वर्षीय मनबोध यादव की धारदार टंगली से हमला कर हत्या कर दी गई! सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया!
घटना का खुलासा ऐसे हुआ…
प्रार्थी मयंक यादव ने 11 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दी कि उसके पिता मनबोध यादव का खून से लथपथ शव भैराबांधा तालाब के पास पड़ा है! मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मर्ग दर्ज कर अपराध क्र. 956/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत केस पंजीबद्ध किया!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाई गई। चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार तीनों आरोपी ग्राम चोरभट्ठीखुर्द के निवासी हैं! और प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया है!
ऑपरेशन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के निर्देशन में सउनि सुरेंद्र तिवारी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि लहरे, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल, विनोद शास्त्री एवं पवन बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
1. गौतमचंद साहू (33 वर्ष)
2. गुलाबचंद साहू (30 वर्ष)
3. अजय ध्रुव (22 वर्ष)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
