
कवर्धा,,, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है! लोहारा थाना क्षेत्र के बांधा टोला गांव में कमानी निषाद नामक युवती का क्षत-विक्षत शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ… बुधवार को घर से फैल रही तेज दुर्गंध के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जब तलाश की, तो टैंक खोलते ही शव दिखाई दिया! इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई! जांच में सामने आया कि कमानी ने कुछ माह पहले प्रेम विवाह कर भोजराज पटेल से शादी की थी! शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद की बातें चर्चा में थीं! लगभग दो माह पहले कमानी के अचानक गायब होने के बाद उसके पति ने लोहारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी! लेकिन पुलिस को तब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया!
शव बरामद होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंक से शव निकालकर पंचनामा और प्रारंभिक जांच शुरू की! शव पुराना होने और स्थिति खराब होने के कारण पहचान पाना मुश्किल थी! लेकिन कपड़ों व परिजनों की पुष्टि से यह स्पष्ट हो गया… कि शव कमानी निषाद का ही है! पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं!
गांव में चर्चाएं तेज हैं! और कई ग्रामीण मृतका के ससुर जहर पटेल पर संदेह जता रहे हैं! उनका आरोप है! कि शादी के बाद महिला के साथ मारपीट और तनाव की स्थिति रहती थी! हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है! ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है! साथ ही उनके मोबाइल, कॉल डिटेल्स और घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है!
अधिकारियों का कहना है! कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है! दुर्घटना का या आत्महत्या का घटनास्थल से लेकर परिजनों के बयान तक, हर कोण से जांच जारी है! घटना ने पूरे बांधाटोला गांव में भय और चर्चा का माहौल बना दिया है!जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
