Wed. Nov 4th, 2026

कोटा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुरानी रंजिश में धीरज साहू की चाकू से हत्या कर शव तालाब में फेंका, पुलिस ने हज़ारों मोबाइल–CCTV खंगालकर महाराष्ट्र सीमा से दोनों आरोपी तीन दिनों में दबोचे…

बिलासपुर,,,,  कोटा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय धीरज साहू की गुमशुदगी और फिर तालाब में मिली लाश के सनसनीखेज मामले का बिलासपुर पुलिस ने मात्र तीन दिनों में पर्दाफाश कर दिया! पुरानी रंजिश के चलते की गई! इस नृशंस हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा से गिरफ्तार किया है!


1 दिसंबर को गुम इंसान दर्ज हुआ था मामला….


धीरज साहू 30 नवंबर की रात पोल्ट्री फार्म में सोने गया था! लेकिन अगले दिन लापता मिला…. खोजबीन और मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण मामला संदिग्ध होने पर परिजनों ने कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई!

तालाब में मिला शव, हत्या की पुष्टि…..


7 दिसंबर को ग्राम घोड़ा मार के बांधा तालाब में एक युवक का शव मिला… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर ASP ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP मस्तूरी, FSL, डॉग स्क्वाड व कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची! शव की पहचान धीरज साहू के रूप में हुई! शॉर्ट पीएम में हत्या की पुष्टि पर पुलिस ने BNS की धारा 103(1), 238 के तहत अपराध दर्ज किया!


तकनीकी जांच—हज़ारों मोबाइल नंबर खंगाले, सैकड़ों CCTV खंगाले…


कोटा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले! मृतक से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ की गई! और हज़ारों मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया!

दोनों आरोपी टूटे–पुरानी रंजिश निकली वजह…


तकनीकी जांच के आधार पर अनिल साहू (28) और जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू (18) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने स्वीकार किया कि करीब एक साल पुराने विवाद के चलते उन्होंने धीरज की हत्या की।

घटना की रात आरोपी मोटरसाइकिल (CG 10 BG 1727) से पहुँचे और मोटर पंप दिखाने के बहाने धीरज को बुलाया। फिर चाकू से हत्या कर शव पर पत्थर बाँधकर बांधा तालाब में फेंक दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए।


महाराष्ट्र बॉर्डर से गिरफ्तारी…


ASP (Rural) और ASP (ACCU) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने भाग रहे दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र सीमा पर दबोच लिया। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने टीम के समर्पण और तेज़ कार्रवाई की सराहना की और सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

पुलिस की बड़ी टीम का योगदान…


इस खुलासे में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, ACCU प्रभारी अजहरुद्दीन, SI हेमंत आदित्य, चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह, FSL, डॉग स्क्वाड और कई आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed