
बिलासपुर,,, साप्ताहिक जनदर्शन में 09 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत शिकायत में ग्राम सरगवाँ, मस्तूरी निवासी अमित कुमार मधुकर ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को अवगत कराया कि उनके गांव के 16 श्रमिक (महिला और पुरुष) और दो बच्चे शामिल हैं! झारखंड के सेमडेगा जिले में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर काम कराने की अमानवीय परिस्थिति में फँसे हुए हैं! श्रमिकों के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरन श्रम की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल श्रम विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए…!
श्रम विभाग ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित लेबर ठेकेदार नीलकंठ अंबेडकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया!विभाग द्वारा आगामी दिनों में माननीय श्रम न्यायालय में अभियोजन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी! इसके साथ ही बिलासपुर जिला प्रशासन ने सेमडेगा (झारखंड) जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए!
प्रशासनिक कार्रवाई के परिणामस्वरूप 10 दिसंबर की सुबह, बंधक बनाए गए सभी श्रमिक—महिला, पुरुष एवं बच्चे—सकुशल अपने गृह ग्राम सरगवाँ, तहसील मस्तूरी वापस लाए गए। श्रमिकों ने सुरक्षित घर वापसी के लिए कलेक्टर, श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
