
बिलासपुर,,,, बोदरी नगर पालिका बोदरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर उप अभियंता के सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है! आरोपी सहायक पर आरोप है! कि उसने भवन का नक्शा पास करने के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की थी! और बाबू के साथ मिलकर अवैध रकम वसूल रहा था!

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी! शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया! इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया!
एसीबी की टीम ने मौके से आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया गया है। कार्रवाई के बाद टीम द्वारा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से भी गहन पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
