
बिलासपुर,,, जिले में धान खरीदी में हेराफेरी कर शासन को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 821/2025 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है!
मामला सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है! जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी, बिलासपुर के द्वारा थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई गई थी!शिकायत के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025 के दौरान धान खरीदी कार्य में गंभीर अनियमितताएं की गईं!
संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किए जाने पर समिति केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया! जांच में सामने आया कि धान खरीदी केंद्र एरमसाही में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खुटे द्वारा जानबूझकर फर्जी धान खरीदी दर्शाई गई थी! इस हेराफेरी के चलते शासन को कुल 28 लाख 52 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है! जो कि धान उपार्जन नीति 2025 का स्पष्ट उल्लंघन है!
जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना मस्तुरी पुलिस ने आरोपी कांशी राम खुटे पिता अंजोरी खुटे, उम्र 31 वर्ष, निवासी एरमसाही, थाना व तहसील मस्तुरी, जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की…


पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया… जिसके पश्चात दिनांक 16 दिसंबर 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया! न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है! प्रकरण की विवेचना जारी है!
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि शासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई… लगातार जारी रहेगी! पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है! कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें… ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
