
बिलासपुर,,, जिले के कोटा थाना क्षेत्र में खतरनाक हथियारों से मारपीट और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है!
घटना 14 दिसंबर 2025 की है! राममंदिर चौक के पास हुए विवाद के बाद रात करीब 11 बजे आरोपीगण प्रार्थी शुभम श्रीवास के घर में जबरन घुस गए! आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए धारदार और घातक हथियारों से शुभम तथा उसके चाचा पर हमला किया… जिससे दोनों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं….
घटना के बाद आरोपीगण ने पड़ाव पारा काली मंदिर के पास खतरनाक हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा करने का प्रयास किया!

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 191(2) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण.अर्चना झा और एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई!
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चांद खान (21 वर्ष), निवासी पड़ाव पारा, कोटा को धान मंडी के पास से गिरफ्तार किया… पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके मेमोरेंडम कथन पर दोमुंहा तबली, लोहे का पाइप, चैन स्प्रोकेट सहित अन्य घातक हथियार बरामद किए गए!
मामले में एक अपचारी बालक की संलिप्तता भी सामने आई है! जिसके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड में पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है!
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
