
बिलासपुर,,, जिले के बोदरी नगर पंचायत में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है! ACB आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत बोदरी की CMO श्रीमती भारती साहू तथा उनके बाबू सुरेश सिहोरे को मकान का नक्शा पास करने के एवज में 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! इस कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया!
ACB सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर के नूतन चौक, सरकंडा, निवासी प्रार्थी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को ACB इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी! शिकायत में बताया गया था! कि बोदरी स्थित उसकी भूमि पर मकान निर्माण हेतु नक्शा पास कराने के लिए नगर पंचायत बोदरी में आवेदन दिया गया था! इसके एवज में कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे द्वारा 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट तथा 47,257 रुपए अन्य वैधानिक शुल्क जमा कराने के साथ-साथ अलग से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी!
प्रार्थी ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए ACB से कार्रवाई की मांग की… शिकायत का सत्यापन किया गया… जिसमें बाबू सुरेश सिहोरे और CMO भारती साहू द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई! बाद में मोलभाव के दौरान रिश्वत की राशि 15 हजार से घटाकर 12 हजार रुपये तय की गई! इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना तैयार की…
आज 17 दिसंबर 2025 को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई! 12 हजार रुपये की राशि नगर पंचायत कार्यालय बोदरी में बाबू सुरेश सिहोरे को दी गई… जिसे उसने स्वीकार कर लिया… इसी दौरान पहले से तैनात ACB बिलासपुर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबू सुरेश सिहोरे एवं CMO भारती साहू को रंगे हाथों पकड़ लिया… रिश्वत की पूरी राशि बाबू सुरेश सिहोरे के पास से बरामद कर ली गई! ACB ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है!उल्लेखनीय है! कि ACB द्वारा प्रदेशभर में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
