
सूरजपुर,,, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के गुरु घासीदास–तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से सटे सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र के रेवटी जंगल में करंट की चपेट में आकर नर बाघ की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है! इस सनसनीखेज प्रकरण में ग्राम पंचायत परसडीहा की महिला सरपंच सिसका कुजूर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया!
वन विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर को रेवटी जंगल में बाघ का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। मौके पर बाघ के नाखून और बाल गायब पाए गए, जिससे शिकार की आशंका गहराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि होते ही विशेष जांच दल गठित किया गया।

जांच के दौरान सरपंच सिसका कुजूर की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उसके घर से बाघ के नाखून और बाल बरामद किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में करंट प्रवाहित तार बिछाने और घटना में सहयोग करने वाले पांच अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर हुए।
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
वन विभाग ने बताया कि सूरजपुर–बलरामपुर सीमा क्षेत्र में पहले भी जंगली सुअर के शिकार के लिए अवैध रूप से करंट वाले तार बिछाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी अवैध गतिविधि की चपेट में आकर इस बार राष्ट्रीय पशु बाघ की जान चली गई।
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि बाघ की हत्या अत्यंत गंभीर अपराध है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में कार्रवाई की गई है और मामले की आगे भी गहन विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
* सिसका कुजूर (35) – सरपंच, ग्राम परसडीहा
* दिनेश कुजूर (31) – निवासी ग्राम भैंसामुंडा
* अभिषेक रोशन (25) – पिता बिरसू बड़ा
* मिथलेश सिंह (24) – पिता बिफन सिंह, निवासी ग्राम कैलाशपुर
* रामनाथ सिंह (25) – पिता जय सिंह
* भोला प्रसाद (46) – पिता पहलू राम
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
